September 3, 2026

लखनऊ । वाराणसी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट IX 1253 में कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिला था। धुएं के संकेत के बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 08 बजकर 52 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम ने विमान का विजुअल इंस्पेक्शन किया। जांच में विमान के अंदर धुआं नहीं मिला है। विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया है। 09 बजकर 02 बजे यात्रियों को विमान से उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई। विमान में सवार 155 यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। एहतियातन विमान की लखनऊ में लैंडिंग कराई गई है। खबर को लेकर ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *