
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार को झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक जलप्रपात और समृद्ध पर्यटन स्थलों से रूबरू होने दसम फॉल एवं रीमिक्स फॉल का भ्रमण करने पहुंची। उनके साथ तमाड़ विधायक और परिवार के सदस्यगण शामिल थे। कल्पना सोरेन दसमफॉल रीमिक्सफॉल में काफी देर समय बिताया। झरने का आनन्द लिया और फोटो, वीडियो सेल्फी लेती नजर आयी। बता दें कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री के साथ जोन्हा फाॅल का भ्रमण करने पहुंचे थे।



