September 2, 2026

पटना । 30 अगस्त को पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. यहां शराब पीने से 4 युवकों की जान चली गई थी. शुरुआत में जहरीली शराब से मौत की बात सामने आई थी. हालांकि, 48 घंटे के अंदर पटना पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझा ली है. 01 सितंबर को पटना शराब कांड में प्रेम प्रसंग वाला एंगल सामने आया है. कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया की शराब में जहर मिलाया गया था, जिससे युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी कि, इस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और पुराना विवाद था. हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है. इस मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. बीते दिन पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी लाली कुमार ने जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि युवकों को शराब पीने के लिए उसने बुलाया था. पहले उसने शराब खरीदी और फिर उसमें जहर मिला दिया.     एक घर में सभी युवकों ने नॉनवेज और शराब की पार्टी की. जिसके बाद चार युवकों शशि, पंकज, निशू राज और विकास की तबीयत बिगड़ गई. मुंह से झाग निकलने के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि शराब में जहर के कारण मौत हुई है. पुलिस ने बताया कि नीशू कुमार का लाली कुमार की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वो दोनों ढाई साल से रिश्ते में थे. जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. इसी को लेकर नीशू और उसके दोस्त लाली तो ताना मारते थी. जिसके बाद ये साज़िश रची गई. इस हत्याकांड में लाली के अलावा जहर की व्यवस्था कराने वाले सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *