August 29, 2026

पलामू। पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पांकी मस्जिद चौक पर एक विशेष समुदाय द्वारा सड़क के किनारे बैरिकेडिंग लगाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क के किनारे बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो समुदाय में हिंसक झड़प हुई थी, जिससे क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ था। डा. मेहता गुरुवार को पांकी में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए तत्कालीन उपायुक्त ए डोडे व पलामू एसपी ने शांति समिति की बैठक आयोजित कर यह निर्देश जारी किया था मस्जिद चौक पर किसी भी पर्व में बांस की बैरिकेडिंग नहीं की जायेगी। इसके बावजूद भी मुस्लिम समुदाय द्वारा सड़क के किनारे अवैध तरीके से बैरिकेडिंग की गई है। इसे पुलिस प्रशासन अविलंब हटाये।

विधायक ने कहा कि सड़क पर जल मीनार, चाय दुकान खोल दिया गया है। आये दिन लोगों को रास्तें से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर बैरिकेडिंग नही हटाया गया तो सड़क के बीचों-बीच दस डीप बोर लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *