August 30, 2026

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है. पार्टी ने तीन राज्यों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने तय कर दिया है कि बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में कौन से नेता स्टार प्रचारकों की तरह चुनाव प्रचार में जुटेंगे. बिहार के लिए पीएम मोदी, पार्टी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, विनोद तावड़े, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, गिरीराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, सुशील कुमार मोदी के अलावा और भी कई नाम हैं. बता दें कि बिहार में सात चरणों में चुनाव होंगे. मध्य प्रदेश में पीएम मोदी, पार्टी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शिव प्रकाश, सीएम मोहन यादव, वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं.पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी, पार्टी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, माणिक साहा, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, शुभेंदु अधि जीबीकारी, मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं. पश्चिम बंगाल में सातों चरणों में चुनाव होने हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *