August 30, 2026

कांग्रेस महतो

चांदिल : सरायकेला जिला क्षेत्र  चांडिल प्रखंड के चाकुलिया निवासी अनूप टुडू का सोमवार की रात को निधन हो गया। मंगलवार सुबह अनूप टुडू के निधन की खबर से पूरे चांडिल क्षेत्र में शोक की लहर चल रही है ।आज  पैतृक गांव चाकुलिया में उनका  के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा । बतादे की दिवंगत अनूप  टुडू तबियत कुछ महीनों से किडनी की बीमारियों से जुँझ रहा था।और  लगातार नियमित डायलॉसिस चल भी  रहा था। डॉक्टर ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सल्हा दिया था। लगातार डायलॉसिस के बाद अनूप टुडू अपने घर के सारे काम कर लेते थे एवं अपनी वाहन खुद चलाकर घूमते थे और यहाँ तक कुछ खेतों में धान की बीज भी डाल दिया है। सोमवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें जमशेदपुर के ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। दिवंगत अनूप  टुडू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे भांजा थे। एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई। मालूम हो की दो साल पूर्व में मंझले भाई का भी किडनी की बीमारी के करण देहांत हो चूका है और बड़े भाई कपूर बागी भी इसी बीमारी के सामना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *