August 31, 2026

रांची। चौथी साउथ एशियन (सैफ) एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की आधिकारिक जर्सी का मंगलवार को रांची स्थित खेल निदेशालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लांच किया गया। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची (झारखंड) में आयोजित की जाएगी।प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता शेखर जमुआर, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार ने की। इस अवसर पर मधुकांत पाठक, महासचिव, झारखंड ओलंपिक संघ आयोजन समिति के सदस्य, तकनीकी प्रतिनिधि एवं विभिन्न मीडिया संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर बोलते हुए शेखर जमुआर ने कहा, “झारखंड पूरी तरह से तैयार है कि चौथी सैफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन उच्चतम पेशेवर मानकों और सटीक समन्वय के साथ किया जाए। हमारा सामूहिक उद्देश्य है कि खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक सभी झारखंड की मेहमाननवाज़ी और संगठनात्मक उत्कृष्टता का अनुभव करें।”

मुख्य बिंदु / खिलाडियों का आगमनः

दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों से एथलीट्स का रांची आगमन शुरू हो चुका है। शेष टीमें कल तक रांची पहुँच जाएँगी।

उद्घाटन समारोहः इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 24 अक्टूबर, शाम 6:00 बजे, प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक विशिष्ट अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

एक्रिडेशन प्रक्रियाः खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक्रिडेशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे कार्यक्रम के दौरान सुचारू प्रवेश और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

जिलों के साथ समन्वयः जिला खेल पदाधिकारियों , जिला समन्वयकों और शिक्षा विभाग द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भागीदारीः सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें खेलगांव में आवास की व्यवस्था दी गई है।

सांस्कृतिक तैयारियाँः 500 कलाकारों की सांस्कृतिक टीम जिनमें कोरियोग्राफर और परफ़ॉर्मर्स शामिल हैं उद्घाटन और समापन समारोहों के लिए रिहर्सल में जुटी है। यह कार्यक्रम झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करेगा।
आयोजन प्रोटोकॉलः इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियों अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप की जा रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन झारखंड की प्रतिष्ठा और गौरव से जुड़ा है, अतः सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है।
बिब लिस्ट: भाग लेने वाले सभी एथलीट्स की सूची, जिसमें कई शीर्ष स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं, आयोजन समिति और अधिकृत

मीडिया प्रोटोकॉल्सः मैदान पर एक समय में अधिकतम 12 फोटोग्राफरों को अनुमति दी जाएगी। सुरक्षित और व्यवस्थित कवरेज के लिए मैदान में 16×12 फीट का प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया जा रहा है।
मीडिया एक्सेसः केवल अधिकृत प्रतिनिधियों के लिए व्यक्तिगत नाम और संगठन सहित विशेष मीडिया एक्रिडेशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
लाइव कवरेजः पूरे चैम्पियनशिप का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारित किया जाएगा और साथ ही यूट्यूब लाइव पर दुनिया भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा।
रियल-टाइम अपडेट्सः प्रतियोगिता के दौरान लाइव परिणाम और अपडेट्स वास्तविक समय में मीडिया और दर्शकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन भारत के झारखंड राज्य में स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी रांची, झारखण्ड में 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन छह दक्षिण एशियाई देशों के शीर्ष एथलीटों को एक मंच पर लाएगा क्षेत्रीय एकता, उत्कृष्टता और खेल के वैश्विक जज़्बे का उत्सव मनाते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *