August 28, 2026
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया। फोटो-सोशल मीडिया

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एकबार फिर आज (शनिवार) प्रदेश की कमान संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। कुछ अन्य विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।

बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12ः30 बजे होगा। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेसशासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य नेताओं को शामिल होने की उम्मीद है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *