August 29, 2026

रांची। निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान को सफल बनाने में पिछले 15 दिनों से राज्यभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया । प्रचार – प्रसार की बागडोर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारियों ने संभाल रखी थी । इसी क्रम में गुरूवार को शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुए निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इन पदाधिकारियों को सम्मानित किया । सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद , उर्वशी पांडे डीपीआरओ रांची , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक अभय कुमार , अंजना भारती डीपीआरओ गिरिडीह , डॉ असीम कुमार डीपीआरओ पलामू शामिल है डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जागरूकता अभियान की अच्छी शुरुआत हुई , मजबूती के साथ चलाया गया अभियान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *