August 29, 2026

रांची। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर में मुहर्रम के जुलूस निकाले जाने को लेकर ट्रैफिक रुट चार्ट जारी किये हैं ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुहर्रम पर्व दिनांक- 27.06.2026 शनिवार को मनाया जाऐगा। राँची शहर के विभिन्न स्थानों से मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाली जाऐगी। जिसमें दिनांक- 27.06.2026 को निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में पूर्वाहन 11:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक निम्न प्रकार होगा।

  1. किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।
  2. शहीद चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।
  3. सुभाष चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  4. कचहरी चौक से शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  5. चडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  6. प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  7. पुरुलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  8. एस०एन० गागुंली रोड/विष्णु गली/बुद्यिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  9. सुजाता चौक से मेन रोड़ के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  10. ऊल हाउस के पास से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  11. कर्बला चौक से रतन पी०पी० चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  12. कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  13. कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  14. मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  15. तुलसी चौक से अम्बेदकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    राँची शहर के अन्य मार्गों में भी मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायर्वट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *