August 30, 2026

रांची। प्रो. डॉ. राज कुमार के इस्तीफा देने के उपरांत रिम्स निदेशक के पद पर प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यकारी निदेशक का पदभार सौंप दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त होने के पश्चात् डॉ सिन्हा ने पद भार ग्रहण कर लिया है। प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा ने MBBS एवं MS सर्जरी की डिग्री रिम्स राँची (पूर्व में RMCH) से प्राप्त की है। पूर्व में उन्होंने सर्जरी विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष, चिकित्सा अधीक्षक, रिम्स के प्रथम PRO, डीडीओ एवं डीन जैसे प्रशासनिक पदों पर भी संस्थान को अपनी सेवा प्रदान किया है। चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य संकाय सदस्यों ने शुभकामना प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *