August 29, 2026

चतरा: चतरा सदर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव नगवां मुहल्ला का रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता के पुत्र मुकेश कुमार भोगता ने 1 नवंबर 2024 को सदर थाना में काली यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि काली यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके व उनके पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 338/24 के तहत एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर काली यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में एससी-एसटी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

मोकिम अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *