रांची: तमाड़ डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाउली भी बरामद कर लिया गया है।
आगे बताया कि 24 जून 2026 को सूचना मिली थी कि बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि मृतक गोविन्द महतो (70 वर्ष) और आरोपी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।घटना के दिन गोविन्द महतो अपने खेत में बीज बोने गए थे। काम पूरा करने के बाद वह एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुईला महतो (50 वर्ष) ने पीछे से आकर लोहे के दाउली से उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के पुत्र रामायण महतो की शिकायत पर 26 जून 2026 को तमाड़ थाना में कांड संख्या 38/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 351(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का दाउली भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
- कुईला महतो (50 वर्ष), पिता स्व. शिबू महतो, निवासी बारेडीह, थाना तमाड़, जिला रांची। बरामदगी
- हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाउली। छापेमारी दल
- पु.अ.नि. दुलाल कुमार महतो (थाना प्रभारी, तमाड़)
- पु.अ.नि. गणेश चौड़े
- पु.अ.नि. निमाई सोरेन
- तमाड़ थाना के सशस्त्र बल
