रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ रविवार को रांची से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल्स की मनमोहक वादियों में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, स्थानीय फलों का स्वाद चखा और आसपास के लोगों से आत्मीय बातचीत की।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि घने जंगलों, पहाड़ों और निर्मल जलधारा से घिरा झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है। उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर हम सभी की साझा विरासत है, जिसे संरक्षित रखना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने लोगों से झारखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का हर क्षेत्र अपनी अलग प्राकृतिक पहचान और खूबसूरती के साथ पर्यटकों का स्वागत करता है। झारखंड की इस अनुपम धरती पर सभी सैलानियों का हार्दिक स्वागत है।


