August 28, 2026

चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना पुलिस ने शाहपुर चैनपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह अवैध रूप से एक ओवरलोडेड डस्ट लदे हाइवा को जब्त किया है। इधर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस ने शाहपुर–चैनपुर चेक पोस्ट के पास एक डस्ट लदे हाइवा क्रमांक जेएच 03 क्यू 8365 अवैध रूप से ओवरलोडेड गिट्टी परिवहन करते पाया गया। हाइवा के चालक से डस्ट सहित अन्य कागजात की मांग की गई। इस बीच हाइवा का चालक मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने अवैध डस्त लदे जब्त हाइवा को थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई के लिए इसकी सूचना खनन विभाग को दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी संपदा पत्थर एवं बालू की अवैध खनन कर ढुलाई एवं परिवहन से प्रतिदिन लाखों रुपए सरकार की राजस्व की हानि हो रही है,इसे लेकर अवैध रूप से ओवरलोड गिट्टी व डस्ट परिवहन को लेकर लगातार चेकिंग व छापामारी अभियान चलाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *