August 29, 2026

रांची। लंदन की कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन नथिंग फोन (4बी) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी लोकप्रिय फोन (4ए) सीरीज का अगला मॉडल बताते हुए प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस एआई फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण बताया है। स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा दी गई है। फोन (4बी) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 4 प्रोसेसर, 6.77 इंच का 120 हर्ट्ज सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ओआईएस मुख्य कैमरा, 119 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 6000 एमएएच बैटरी दी गई है। बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक फोन एक बार चार्ज होने पर लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग का अनुभव देगा। स्मार्टफोन में ग्लिफ बार इंटरफेस, नथिंग ओएस 4.1 (एंड्रॉयड 16 आधारित), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ड्यूल वीडियो कैप्चर, ट्रूलेंस इंजन 4, आईपी64 रेटिंग, वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एचडीआर10+ डिस्प्ले, 1000 हर्ट्ज इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, चैटजीपीटी इंटीग्रेशन, गूगल जेमिनी, सर्किल टू सर्च और एसेंशियल एआई टूल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फोन बेहतर गेमिंग, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग अनुभव देगा।नथिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ साझेदारी में फोन (4बी) आरसीबी एडिशन भी लॉन्च किया है। यह विशेष संस्करण लाल रंग, आरसीबी ब्रांडिंग और कलेक्टर एडिशन पैकेजिंग के साथ उपलब्ध होगा। फोन (4बी) 14 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये, जबकि 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की प्रभावी कीमत 33,699 रुपये रखी गई है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ तीन वर्ष तक एंड्रॉयड अपडेट और छह वर्ष तक सुरक्षा अपडेट भी देगी। इसके अलावा फोन को पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से तैयार किया गया है और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग भी बेहद कम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *