August 28, 2026

लातेहार: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के तत्वावधान में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना था।वन महोत्सव सप्ताह के समापन अवसर पर सोमवार, 7 जुलाई को स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण के प्रति सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *