महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय के समीप पीपल चौक से भंडार कोना जाने वाली सड़क पिछले पाँच वर्षों से जर्जर अवस्था में है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है।जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। पानी की निकासी नहीं से तीन से चार फीट तक सड़क पर पानी जमा रहता है।इस लेकर बधुवार को ग्रामीण ने एसडीओ कार्यालय जाकर आवेदन देकर जल्द-से-जल्द समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। ग्रामीण सुरज, पप्पू, अशोक, कन्हाई, मुकेश, प्रदीप,संतोष कुमार ने बताया कि जल जमाव की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई थी और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

