August 29, 2026

जमशेदपुर । करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने सोमवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही इस चर्चित हत्याकांड में नामजद सभी आरोपी अब पुलिस या न्यायिक हिरासत में पहुंच चुके हैं। इससे पहले आरोपी राहुल दुबे ने भी कुछ दिन पहले बिष्टुपुर थाने में सरेंडर किया था। यह घटना 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (DD) बार के बाहर हुई थी। बताया जाता है कि बार के अंदर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद बाउंसरों ने दोनों गुटों को बाहर निकाल दिया था, लेकिन कुछ देर बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने हिमांशु सिंह और उनके साथी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे, जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया और बार को सील कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *