August 29, 2026

रांची। हजारीबाग में चंद्रगुप्त कंपनी में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फायरिंग की घटना की गई है। उक्त घटना के संबंध मे केरेडारी व पगार ओपी प्रभारी को अपराधियों की धर पकड़ हेतु प्रस्थान किए। छापामारी के क्रम में bukru के जंगल के पास एक अपाचे मोटरसाइकिल में सवार 2 व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हें दौड़ाया गया तो उनके द्वारा पुलिस पर लक्ष्य कर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा फायरिंग किया गया जिसमें 1 व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। इलाज हेतु बड़कागांव अस्पताल में भेजा जा रहा है ।दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल दूबे गैंग से जुड़ा है एसपी अमन कुमार जांच कर रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *