August 28, 2026

लातेहार । जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर हाई स्कूल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में महावीर गंझू और पंकज उरांव शामिल हैं. दोनों सिमरटांड़, टंडवा (चतरा) के रहने वाले थे. वहीं हादसे में सविता देवी, फूलमती और संजय उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. दरअसल, हजारीबाग जिले के केरेडारी निवासी महावीर गंझू अपनी पत्नी के साथ गोलीटांड़ स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान गणेशपुर की ओर से बालूमाथ जा रहे संजय उरांव अपनी बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ सवार थे. गणेशपुर हाई स्कूल के समीप दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. बालूमाथ सीएचसी की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलीशा टोप्पो ने बताया कि दो लोगों को मृत घोषित किया गया है. जबकि तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया‌।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *