रांची । झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक (10वीं) कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट और विशेष परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिन विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार करना है, कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी है या विशेष परीक्षा में शामिल होना है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है. परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 30 जुलाई से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. काउंसिल की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. हालांकि आईटी एवं वोकेशनल विषय की परीक्षा पहले दिन यानी 7 अगस्त को सुबह 9:45 बजे से 12:30 बजे तक ही होगी. JAC ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थी 30 जुलाई से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा. साथ ही छात्रों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

