August 28, 2026

मेदिनीनगर । शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित जेएमपी परिसर में ड्यूटी कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड की रविवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनोद पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, विनोद पाण्डेय जेएमपी परिसर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। रविवार रात वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *