August 28, 2026

रांची। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने देर रात संवाददाता सम्मेलन करके बताया कि विगत महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर विभिन्न थानों में मामले दर्ज किये गए थे । इस पूरे मामले में विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 33 कांडों में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, और कुछ फरार है उसकी तलाश जारी है। आगे उन्होंने विस्तार से बताया कि
चान्हों थाना कांड सं0 55/26, दि०-01.05.26, धारा-303 (2) भा०न्या०स०माह अप्रैल-2026 में तीन तिथियों में अज्ञात चोरो के द्वारा चान्हों थानान्तर्गत ग्राम सिलागाई, ग्राम फुलडीह तथा ग्राम पतरातु में लगे मोबाईल टावर में अज्ञात चोरो के द्वारा टावर में लगे समानों को चोरी कर लिया गया था। जिस संदर्भ में आवेदक अभिमन्यु साहु पे० अर्जुन साहु, सा० बड़ाहुटार, थाना चान्हों, जिला रॉची के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध उक्त कांड दर्ज किया गया।
नेटवर्क कंपनियों से प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार रामनारायण चौधरी पुलिस उपाधीक्षक खलारी तथा जय प्रकाश राणा पु०नि० मांडर के नेतृत्व में एक टीम को गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा विगत 1 वर्ष में चोरी हुए स्थानों पर जा कर तकनिकी साक्ष्य एकत्र किया गया एकात्रित साक्ष्य के विश्लेषण तथा तकनिकी शाखा के द्वारा उपलब्ध कराये गये मोबाईल नंबर एवं अन्य सहयोग के आधार पर काण्ड में शामिल तौफिक अंसारी को पूछ-ताछ हेतु थाना लाया गया। कड़ाई से पूछ-ताछ के क्रम में इनकें द्वारा टावर चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया तत्पश्चात काण्ड अनुसंधान के क्रम में काण्ड में शामिल अन्य अभियुक्त 2. अकमल अंसारी, 3. मुबारक अंसारी को गिरफ्तार किया गया। आगे सख्ती से पुछताछ करने पर इनलोगों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताये की तौफिक अंसारी पूर्व में जियों कंपनी में काम करता था, जिसे उसे टावर में लगने वाले कीमती समानों के बारे में अच्छी जानकारी है, उसी के द्वारा इनलोगों को नेटवर्क कंपनी में चोरी करने के लिए बोला गया था। तत्पश्चात अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देते थे, और चोरी के समान को गौरी कुमार कॉके थानान्तर्गत रिंग रोड रेण्डों पतरातू में बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का कई सामानों को बरामद किया गया है तथा घटना में उपयोग में लाये गये बलेनो कार को बरामद कर जप्त किया गया है। नेटवर्क कंपनियों के लिए टावर की सुरक्षा प्राथमिकता है इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अपराधी का नामः-

  1. अकमल अंसारी उम्र करीब 29 वर्ष पे० स्व० कुर्बान अंसारी, सा० पिस्का नगड़ी, थाना नगड़ी, जिला राँची,
  2. तौफिक अंसारी (जियो कम्पनी का पूर्व साईट मैनेजर) उम्र करीब 30 वर्ष पे० सिद्दीक अंसारी, सा० राजाडेरा, थाना अनगड़ा, जिला राँची,
  3. मुबारक अंसारी उम्र करीब 26 वर्ष पे० मंजुर अंसारी, सा० ईलाही नगर, थाना पुन्दाग, जिला राँची,
  4. कबाड़ी बाला गौरी कुमार उम्र करीब 27 वर्ष पे० महेश्वर साह, सा० महुऑवा, थाना बथहा, जिला सितामड़ी, जिला बिहार, वर्तमान में सा० बर्तना रेनडोर, थाना कांके, जिला रॉची

तौफिक अंसारी का अपराधिक इतिहास

  1. अनगड़ा थाना काण्ड सं0-57/25 दिनांक 18.03.25, धारा-305 (b) भा०न्या० सं०
  2. कालियाचक (मालदा) पश्चिम बंगाल थाना काण्ड सं0-494/20 दिनांक-29.06. धारा-18 (b) NDPS Act.

अकमल अंसारी का अपराधिक इतिहास

  1. अनगड़ा थाना काण्ड सं0-57/25 दिनांक 18.03.25, धारा-305 (b) भा० न्या०सं०
  2. गुमला थाना कांड सं0-268/23, दिनांक-22.08.23, धारा-406/381/120बी0/34 भा०द०वि० ।

इस गिरोह के गिरफ्तार होने से रॉची जिला के निम्नांकित कांड का उदभेदन हुआ

  1. पिठौरिया थाना काण्ड सं0-34/26 दिनांक-08.04.26, धारा-305 (b) भा० न्या०सं०
  2. पिठौरिया थाना काण्ड सं0-40/26 दिनांक-21.04.26, धारा-305 (b) भा० न्या०सं०
  3. कांके थाना काण्ड सं0-30/26 दिनांक-01.02.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  4. कांके थाना काण्ड सं0-49/26 दिनांक 01.03.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  5. कांके थाना काण्ड सं0-66/26 दिनांक 19.03.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  6. कांके थाना काण्ड सं0-95/26 दिनांक-06.05.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  7. नगड़ी थाना काण्ड सं0-64/26 दिनांक 19.04.26, धारा-305 (e) भा० न्या०सं०
  8. रातू थाना काण्ड सं0-145/26 दिनांक-02.05.26, धारा-303(2) मा०न्या०सं०
  9. ओरमाँझी थाना काण्ड सं0-26/26 दिनांक-22.02.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  10. ओरमाँझी थाना काण्ड सं0-54/26 दिनांक-13.04.26, धारा-303 (2) भा०न्या० सं०
  11. सिकिदिरी थाना काण्ड सं0-16/26 दिनांक-07.05.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  12. अनगड़ा काण्ड सं0-28/26 दिनांक-22.03.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  13. अनगड़ा थाना काण्ड सं0-32/26 दिनांक-09.04.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  14. अनगड़ा थाना काण्ड सं0-36/26 दिनांक-26.04.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  15. अनगड़ा थाना काण्ड सं0-38/26 दिनांक-04.05.26, धारा-303 (2) भा० न्या०सं०
  16. बुढ़मू थाना काण्ड सं0-01/26 दिनांक-06.01.26, धारा-303 (2)/334 (1) भा०न्या०सं०
  17. ठाकुरगाँव थाना काण्ड सं0-15/26 दिनांक-27.04.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  18. माण्डर थाना काण्ड सं0-07/26 दिनांक-01.02.26, धारा-303 (2)/3 (6) भा०न्या०सं०
  19. माण्डर थाना काण्ड सं0-43/26 दिनांक-19.04.26, धारा-305 (सी) / 3 (5) भा०न्या०सं०
  20. माण्डर थाना काण्ड सं0-50/26 दिनांक-13.05.26, धारा-305 (b) भा० न्या०सं०
  21. खलारी थाना काण्ड सं0-19/26 दिनांक-12.04.26, धारा-305 (b) भा०न्या०सं०
  22. चान्हों थाना कांड सं0-31/26 दिनांक-13.03.26, धारा-305 (b) भा०न्या०सं०
  23. चान्हों थाना कांड सं0-55/26 दिनांक-01.05.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  24. इटकी थाना कांड सं0-08/26 दिनांक-04.02.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  25. इटकी थाना कांड सं0-14/26 दिनांक-22.02.26, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०
  26. इटकी थाना कांड सं0-22/26 दिनांक-08.04.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  27. बेडों थाना कांड सं0-13/26 दिनांक-04.02.26, धारा-303 (2)/3 (5) भा०न्या०सं०
  28. बेड़ो थाना कांड सं0-16/26 दिनांक 09.02.26, धारा-135/138 भा०वि०अधि०
  29. बेड़ों थाना कांड सं0-23/26 दिनांक-23.02.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  30. बेड़ों थाना कांड सं0-45/26 दिनांक 17.04.26, धारा-303 (2)/3 (5) भा०न्या०सं०
  31. लापुंग थाना कांड सं0-18/26 दिनांक-25.04.26, धारा-303(2) भा०न्या०सं०
  32. बुण्डू थाना कांड सं0-24/26 दिनांक-03.04.26, धारा-302 (2)/3(5) भा०न्या०सं०
  33. राहे थाना कांड सं0-11/26 दिनांक-07.05.26, धारा-303 (2) भा० न्या०सं०

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-

  1. रामनारायण चौधरी पुलिस उपाधीक्षक खलारी
  2. पु०नि० जय प्रकाश राणा, मांडर अचंल
  3. पु०अ०नि० टिंकु रजक (थाना प्रभारी चान्हों)
  4. पु०अ०नि० शुभम कुमार, (थाना प्रभारी, ठाकुरगाँव)
  5. पु०अ०नि० मनोज करमाली, थाना प्रभारी मांडर
  6. पु०अ०नि० सतीश पाण्डेय, थाना प्रभारी पिठोरिया
  7. पु०अ०नि० गौतम कुमार रजवार थाना प्रभारी अनगड़ा
  8. पु०अ०नि० अभिषेक राय, थाना प्रभारी नगड़ी
  9. स०अ०नि० अशोक साहु, चान्हों थाना
  10. स.अ.नि. बलेन्द्र कुमार सिंह, तकनिकी शाखा, राँची
  11. आ0 / 1632 देवेन्द्र उरॉव, तकनिकी शाखा, राँची
  12. आ0/1854 बिरेन्द्र कुमार सिंह, तकनिकी शाखा, रॉची।
  13. चान्हों थाना, ठाकुरगॉव थाना, मांडर, थाना अनगड़ा थाना के सशस्त्र बल

बरामद सामानों की विवरणीः-

  1. वीवो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल
  2. वीवो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल
  3. वीवो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल
  4. बेलोने कार सं.०- JH01EL-4898
  5. केवल :-75 फिट करीब
  6. केवल :-20 किलो
  7. टावर में प्रयोग होने वाला आर०एम० मशीनः – 03 पीस
  8. टावर बैटरी चार्ज करने वाला मशीन
  9. टावर का बैटरी:-05 पीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *