चतरा: टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में एक युवक की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहम्मद इमरोज़ (पिता- सुल्तान मियां) के रूप में हुई है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सैकड़ों लोगों की भीड़ ने युवक को घर से घसीटकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन भीड़ को रोकने में सफल नहीं हो सकी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले टंडवा स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे युवक और एक युवती से जुड़ी अफवाहों के फैलने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक रूप से किसी कारण की पुष्टि नहीं की है। चतरा के एसपी अनिमेष कुमार ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


