August 31, 2026

छतरपुर (पलामू): छतरपुर थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव में सोमवार की सुबह आहर में नहाने के दौरान डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मुनकेरी गांव निवासी रहमत अली की पुत्री सना परवीन (10) और पुत्र अवैस रजा (9) के रूप में हुई है,जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए आसपास मौजूद लोगों को जब बच्चों के डूबने की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण आहर में उतर गये और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों के पिता रहमत अली ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे आनन फनान में लोगों ने दोनों कों अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लाया जहां डॉक्टर में जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी . घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना की जानकारी लि और आगे कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *