August 29, 2026

पलामू। जिले की आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने चावल दिवस पर शुक्रवार को पाटन प्रखंड के सखुई में पीडीएस दुकान की जांच की। प्रेम कुमार की जविप्र दुकान बंद पाई गई। मामले में आपूर्ति पदाधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चावल दिवस के दिन दुकान का बंद रहना घोर लापरवाही को दर्शाता है।

मौके पर पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने आपूर्ति पदाधिकारी को बताया कि केल्हार पंचायत के राशन कार्डधारियों के द्वारा शिकायत की गयी है कि अगस्त माह का राशन अबतक नहीं मिला है जबकि डीलर प्रेम कुमार को 15 जुलाई को ही लगभग 90 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि डीलर ने खाद्यान्न की कालाबाजारी कर दिया है.

आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि डीलर के विरुद्ध कार्रवाई होगी. इस पर जिप सदस्य ने कहा कि पहले भी गबन के मामले में डीलर निलंबित हो चुका है, क्यों न डीलर को बर्खास्त कर दिया जाए. अकाल और सुखाड़ के मद्देनजर कार्डधारियों को प्रशासन जल्द अनाज मुहैया कराए नहीं तो भुखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *