August 29, 2026

हजारीबाग जिले के बड़कागांव में करमा पूजा देखने आए एक टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के हार्डकोर उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल वह उग्रवादी करमा पूजा देखने आया था। जिसकी सूचना हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे को हो गई थी। इसके बाद एसपी ने एसआईटी टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया। बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में देर रात छापामारी शुरू हुई। छापेमारी की भनक लगते ही बाकी के उग्रवादी फरार हो गये, जबकि एक उग्रवादी नहीं भाग पाया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *