August 29, 2026

गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया है। मामला जिले के सदर अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रखे गए एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। मृतक महिला का नाम सुनरी मुशहरिन है। जानकारी के मुताबिक वह मेराल थाना इलाके के बाना गांव की रहने वाली थी। मृतका के पति ने इस मामले में कहा कि महिला बस स्टैंड में गिर गई थी, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया लेकिन पोस्टमार्टम रूम बंद था जिसके बाद उन्होंने शव का जिम्मा अस्पताल के कर्मियों को दे दी थी। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने शव को सीढ़ी के नीचे रख दिया। इस दौरान शव रातभर वहीं पड़ा रहा। जिसके कारण चूहों ने महिला के शव को कुतर दिया। बताया जा रहा है कि चूहों ने महिला के नाक का आधा हिस्सा पूरी तरह से कुतर कर खा गया है. इधर इस मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच में जुट गई है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस जवाबदेही से बच रही है।

जवाब देने से बच रहा प्रबंधन 
मेराल थाना प्रभार नीतीश कुमार ने बताया कि शव को चौकीदार के साथ सदर अस्पताल भेजा गया था। चौकीदार ने हॉस्पिटल कर्मी राजकुमार को शव का जिम्मा सौंप दिया था। इस दौरान सुनरी के पति भी वहां मौजूद था। इसमें पुलिस की लापरवाही नहीं है। जबकि गढ़वा सिविल सर्जन डा. अवधेश सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर चला गया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *