August 29, 2026

आर्थिक तंगी से परेशान दंपति ने अपनी 3 बेटियों की हत्या कर दी। दंपति ने पहले अपनी 3 नाबालिग बेटियों को दूध में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और फिर उनके शवों को संदूक में डाल दिया। दंपति ने हत्या के बाद बेटियों के लापता होने की कहानी गढ़ दी। पूरा मामला पंजाब के जालंधर का है। आरोपी दंपति प्रवासी श्रमिक है। पुलिस ने जालंधर के कानपुर गांव से दंपति के घर से तीनों बच्चियों का शव बरामद किया। 

दूध में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया
आरोपी दंपति सुशील मंडल और मंजू देवी ने पुलिस को दिए इकबालिया बयान में बताया कि उन्होंने पहले तो कीटनाशक मिला दूध अपनी बेटियों को पिलाया फिर मौत हो जाने पर उनके शवों को संदूक में छिपा दिया मृत लड़कियों की शिनाख्त 4 वर्षीय कंचन, 7 वर्षीय साक्षी और 9 वर्षीय अमृता के रूप में हुई है। दंपति ने पुलिस को बताया कि वे जालंधर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि बेटियों की हत्या करने के बाद दंपति ने ही मकसूदन थाने में तीनों के लापता होने का सनहा दर्ज कराया था।

दंपति ने खुद दर्ज कराई बेटियों के लापता होने का केस 
मामले की जानकारी मीडिया को देते हुए जालंधऱ (ग्रामीण) के वरीय पुलिस अधीक्षक मुखविंदर सिंह बुल्लर ने बताया कि दंपति ने ही बेटियों के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। शिकायत पर पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। आरोपियों के मकान के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला पर लड़कियां घर से निकलती नहीं दिखाई दी। कड़ाई से पूछताछ करने पर दंपत्ति टूट गए और हत्या का बात कबूल कर ली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *