August 29, 2026

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.51 डॉलर यानी 0.61 फीसदी की बढत के साथ 84.30 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.48 डॉलर यानी 0.58 फीसदी उछलकर 82.79 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *