August 29, 2026

पलामू, 9 अक्टूबर (हि.स.)। आचार संहिता उलंघन के एक मामले में सोमवार को पलामू व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम मेयर अरुणा शंकर हाजिर हुई। अदालत में सुनवाई के बाद उन्हें बिल दे दिया गया। प्रथम मेयर की ओर से अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने अपना पक्ष न्यायालय में रखा। सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के बाद प्रथम मेयर अरुणा शंकर को जमानत दे दी।

इधर न्यायालय में हाजिर होकर निकलने के बाद अरुणा शंकर ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। आदेश होने के कारण सशरीर उपस्थित हुई। उन्हें जमानत मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *