August 29, 2026

जवाहर लाल नेहरू हॉकी सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित 29वीं नेहरू गर्ल्स नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 2023 के फाइनल में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान पक्का कर लिया। सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बालिका बरियातू रांची की टीम ने प्रतियोगिता के पहले सेमिफाइनल मैच में ओडिशा नवल टाटा हॉकी एकेडमी की टीम को 3-2 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मुकाबले में झारखंड की शांति होरो ने शानदार 2 गोल एवं शिवानी खलखो ने एक गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। शांति होरो को प्लेयर्स ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

फ़ाइनल मैच कल 3 बजे मिजोरम से होगा।
राज्य बलिका टीम को जीत पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारी टीम ने पुरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। और निश्चित तौर पर कल हमारी टीम राष्ट्रीय चैम्पियन बनेगी। इस मौके पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्यों समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरी टीम एवं उनकी कोच करुणा पूर्ति एवं मेनेजर एम्मा बाड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *