August 29, 2026
हजारीबाग में उग्रवादियों ने चार वाहन को फूंका

हजारीबाग, 12 अक्टूबर . जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर हेसा कुंदर गांव के पास Thursday तड़के करीब तीन बजे माओवादियों ने चार वाहनों को जला दिया. जिसमें दो हाइवा, एक पेलोडेर और पिकअप वाहन शामिल है. घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है.

घटना की जिम्मेदारी माओवादी संगठन ने ली है. जलाए गए सभी वाहन Railwayकी कंपनी का बताया जा रहा है. कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में इन वाहनों से काम लिया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवी के लेनदेन में घटना को अंजाम दिया गया है.

एसडीओ ने खो-खो खिलाड़ियों को किया रवाना

इस संबंध में कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि चार वाहन जले हैं. घटनास्थल पर माओवादियों द्वारा पर्चा छोड़ा गया है. मामले की गहन जांच चल रही है. दोषी लोगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *