August 28, 2026

एजेंसी : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा गुरु रंधावा के नए गाने ‘तेरा की ख्याल’ में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। यह गाना आज मंगलवार यानी 4 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। वह एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज और डांस मूव्स से सबका ध्यान खींच रही हैं।

दिलचस्प बात यह है कि फैंस भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। ‘तेरा की ख्याल’ गाने में मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने की शुरुआत में गुरु रंधावा बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद मलाइका अरोड़ा की ग्लैमरस एंट्री होती है। गुरु तब ‘तेरा की ख्याल’ गाना गाते हुए दिखाई देते हैं। इस गाने में मलाइका अरोड़ा का बोल्ड लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *