August 28, 2026

एजेंसी। मुंबई में तीन आतंकियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस टीम इसकी गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में राजा ठोंगे नामक व्यक्ति ने शुक्रवार को फोन कर तीनों आतंकियों के बारे में सूचना दी। राजा ठोंगे ने पुलिस को बताया कि तीन आतंकवादी शुक्रवार सुबह दुबई से मुंबई आए हैं। साथ ही राजा ठोंगे ने दावा किया है कि मुंबई आए आतंकियों के संबंध पाकिस्तान से हैं और इन तीनों का अवैध कारोबार भी है। उसने यह भी कहा है कि उनमें से एक का नाम मुजीब सैयद है। इस आधार पर पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

पुलिस कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फोनकर्ता के बारे में भी जांच पड़ताल की तो पता चला कि आतंकियों से जुड़ी जानकारी देने वाला राजा ठोंगे पुणे का रहने वाला है। इसके बाद जब पुलिस द्वारा इस संबंध में और जानकारी लेने के लिए दोबारा कॉल की गई तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। फिलहाल, पुलिस सतर्कता से इस जानकारी की छानबीन कर रही है, साथ ही फोन करने वाले को भी तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *