August 28, 2026

बड़कागांव: हजारीबाग रोड स्थित लिखलाही घाटी में देर शाम भयंकर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की घायल हो गए हैं। एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटनास्थल पर बड़कागांव पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया है। बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने मौके पर कहा कि तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हजारीबाग भेज दिया गया है एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसमें एक अपाचे तथा दूसरा हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *