August 28, 2026

चतरा : कोयलांचल का गैंगस्टर अमन साहू को चतरा पुलिस ने लिया तीन दिनों के रिमांड पर,गैंगस्टर अमन साहू से टंडवा पुलिस कोयलांचल में हुए गोलीबारी रंगदारी व हत्या सहित अन्य मामलों को लेकर कर रही है पूछताछ। पुलिस के पूछताछ के दौरान गैंगस्टर अमन साहू ने टंडवा के कोयलांचल इलाके में हुए गोलीबारी व रंगदारी को लेकर हुए हत्या समेत अन्य घटनाओं में अपने गिरोह के द्वारा अंजाम दिए जाने की बात को स्वीकारा। आज रिमांड का है तीसरा दिन, टंडवा पुलिस गुप्त स्थान पर रखकर अमन साहू से कर रही है पूछताछ। अमन और उसके गिरोह के विरुद्ध टंडवा थाने में 2 दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *