August 28, 2026

आज के मैच में झारखंड के रोहित प्रधान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया -:

रांची। 18से 28मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में कल खेले गए अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 18=00 से पराजित कर पूरे 03 अंक अर्जित किए। झारखंड टीम की ओर से डेबिट बारला,निकोलस टोपनो और जोलेन टोपनो तीन तीन गोल,अंकित एक्का, फगुवा होरो और रोहित प्रधान दो दो गोल तथा असीम एक्का,जेम्स नाग और घुरन लोहरा ने एक एक गोल किया। आज के मैच में झारखंड टीम के रोहित प्रधान बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *