August 29, 2026

रांची। राजधानी रांची के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में मरीज का पैर टूटने पर ICU में भर्ती करने, मौत होने और 22 लाख रुपये का बिल बनाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से पूरे मामले की जांच करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला करीब एक सप्ताह पहले का है. बताया जाता है कि लातेहार निवासी 18 वर्षीय युवक राजू कुमार रंजन का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था.  करीब 40 दिन पहले उसे राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके पैर में इंफेक्शन हो गया. और अंततः उसकी मौत हो गई. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उसके परिजनों को 22 लाख रुपये का बिल थमा दिया. इसके बाद राजू कुमार रंजन के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा माचाया. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों व प्रबंधन की लापरवाही के कारण राजू की मौत हो गई. परिजनों के दवाब में राजू का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया है. ताकि मौत के कारणों का पत चल सके और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *