August 29, 2026

पटना। बिहार सरकार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर अपना फैसला बदलते हुए दोनों की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है. इसके साथ ही उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध करा दी गई है. बंगला विवाद के दौरान सुरक्षा समीक्षा के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा घटा दी गई थी. इसके विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई, सुरक्षा वापस लौटा दी थी. बाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी. इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी. अब सरकार ने अपने निर्णय में बदलाव करते हुए लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को फिर से Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है. इस सुरक्षा व्यवस्था में करीब 22 सुरक्षाकर्मी, 24 घंटे तैनात पीएसओ, कई एस्कॉर्ट वाहन और एक बुलेटप्रूफ कार शामिल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *