August 29, 2026

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग ने 4 जुलाई, शनिवार को राज्य के सभी 24 जिलों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 6 जुलाई से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा. इस अवधि में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 जुलाई को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 6 जुलाई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने का अनुमान है. इस दिन हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है. 7 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *