August 29, 2026

धनबाद । धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में शनिवार को वासेपुर स्थित उसके घर पर बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई निरसा विधायक अरुण चटर्जी को कथित तौर पर धमकी दिए जाने के मामले के बाद की गई. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *