August 29, 2026

बालूमाथ : थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरतुर गांव में शुक्रवार को टांगी से वार कर एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केशव राम (65) के रूप में हुई है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल टांगी भी जब्त कर ली है एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर, मृतक के पुत्र सुकुल राम ने आरोप लगाया कि गांव के 10 से 20 लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसके पिता को बचाने का प्रयास नहीं किया। जानकारी के अनुसार केशव राम ओझा-गुनी का कार्य करते थे। पूर्व में गांव में एक बैठक के दौरान एक लाख रुपये के लेन
देन की भी चर्चा हुई थी। बताया कि हमले के बाद केशव राम जान बचाने के लिये तालाब की ओर से लगभग एक किलोमीटर दूर तक भागे, लेकिन घर पहुंचने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक के भतीजे उमेश राम ने आरोप लगाया कि घटना में और भी कई लोग शामिल हैं। कहा कि उनके चाचा ढोल-बाजा बजाने का कार्य करते थे।वहीं, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पैसों के लेन-देन या पूर्व नियोजित साजिश से जुड़ा प्रतीत होता हैं।पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।उन्होने कहा कि आरोपी महिला ने पुराने रंजिश में हत्या करने की बात कही है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *