August 30, 2026

रांची  कांके थाना क्षेत्र स्थित संग्रामपुर गांव में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित पाए जाने से पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि शिवलिंग खंडित होने की घटना से उनकी धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *