August 29, 2026

रांची। झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मंईयां सम्मान योजना में सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव के तहत प्रदेश की 51 लाख लाभार्थी महिलाओं को अब हर महीने 2500 रुपये के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार एक साथ एक निश्चित तारीख पर सभी महिलाओं के खाते में पैसा भेजने की तैयारी कर रही है। जानकारी मिली है कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग इसे लेकर प्रक्रिया को पूरा करने में लगा हुआ है। नई व्यवस्था के तहत हेमंत सोरेन सरकार अब हर महीने ‘मंईयां सम्मान दिवस’ मनाएगी। अभी विभाग की ओर से राशि जिला स्तर पर भेजी जाती है, जहां से आगे महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाता है। लेकिन नए बदलाव के बाद पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। माना जा रहा है कि अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *