रांची। झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल आईजी सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुदर्शन मंडल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और आवश्यक कार्डिएक उपचार दिया जा रहा है. उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग की जा रही है।

