August 29, 2026

चैनपुर(पलामू): थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में सोमवार रात्रि पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को देशी पिस्तौल और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गांव में युवक हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस वाहन को देखते ही वह भागकर अपने घर में घुस गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया।इधर इस संदर्भ में थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान बंदुआ गांव निवासी फेंकू मियां के 27 वर्षीय पुत्र सत्तार आलम के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह हथियार शौक वश लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से लेकर घूम रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की। मामले में मंगलवार को चैनपुर थाना कांड संख्या 160/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,(1-बी)(ए) एवं 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *