August 29, 2026

किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटे नहीं तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो:के.रवि कुमार

लोहरदगा । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,झारखंड के. रवि कुमार ने मंगलवार को लोहरदगा जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत नगर परिषद क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठकों में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आयशा कच्छी उर्दू बालिका विद्यालय स्थित बूथ संख्या 272, 273 एवं 274,रहमत नगर स्थित एकता छात्रावास के बूथ संख्या 260 एवं 261 तथा ईमली चौक स्थित सामुदायिक भवन के बूथ संख्या 259 में आयोजित बैठकों में शामिल होकर एसआईआर कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए-2 से उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा तैयार की गई एएसडीडी (Absent,Shifted,Dead एवं Duplicate) सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन किया जाना है। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्ति जिन्होंने विदेश की नागरिकता ग्रहण कर ली है अथवा भारत में निवास करने के बावजूद भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं की है,उनका नाम भी शामिल नही होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए भारतीय नागरिकता संबंधी विधिक प्रावधानों का पालन आवश्यक है। बैठक में बीएलओ से बातचीत के क्रम में मुख्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ एवं बीएलए-2 की अगली बैठक सभी बूथों पर 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमे बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक में बीएलए-2 asdd सूची के संबंध में सुझाव/मंतव्य के साथ सूची उपलब्ध कराएंगे। 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बीएलए-2 से मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने, एसआईआर की महत्ता से अवगत कराने तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों एवं अफवाहों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर बीएलए-2 प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा एसआईआर कार्य,एएसडीडी सूची, मतदाता मैपिंग एवं अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने सभी बीएलओ से निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना,पीडी आईटीडीए-सह-वरीय पदाधिकारी (निर्वाचन) सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार,ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार,एईआरओ-सह-कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मुक्ति किड़ो, अंचल अधिकारी आर.एन.खलखो,संबंधित बीएलओ, बीएलए-2,वोलेंटियर्स तथा निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *