August 28, 2026
Oplus_131072

Oplus_131072

चतरा  : पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार नैथानी  के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी में जिले के सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक,सभी थाना प्रभारी,ओपी प्रभारी,परीचारी,सभी कार्यालय प्रधान के साथ माह में किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से पर्यवेक्षण हेतु लंबित कांडों , संपत्ति मूलकअपराध,एनडीपीएस,हत्या,नक्सल,पोक्सो,एससी,एसटी कांडों की समीक्षा ,पासपोर्ट,चरित्र सत्यापन ,लंबित वारंट कुर्की ,सीसीए,निगरानी प्रस्ताव,गुण्डा पंजी,पीआईटी, एनडीपीएस ,संगठित गिरोह ,हिट एण्ड रन एवं अन्य बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिया गया।साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक, चतरा के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, ताकि वे भविष्य में भी और अधिक निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करते रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *